दिल्ली : नशे के खिलाफ मिली पुलिस को बड़ी कामयाबी, डेढ़ करोड़ की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

By: Ankur Mon, 06 Sept 2021 2:14:11

दिल्ली : नशे के खिलाफ मिली पुलिस को बड़ी कामयाबी, डेढ़ करोड़ की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है जिसमें उन्होंने तीन लोगों को डेढ़ करोड़ की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया हैं। इन आरोपियों में एक महिला भी हैं। महिला आरोपी के पास से 270 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आशा मजनू का टीला इलाके में ज्योति के जरिये हेरोइन लेती थी। आरोपियों के पास से कुल 820 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

इनकी पहचान मोहम्मद आलम (38), सुनील (25) और एक महिला आशा उर्फ पाशो उर्फ बाली (45) के रूप में हुई है। आरोपी मोहम्मद आलम ने हत्या के मामले में दोषी पाए जाने पर 2003 से 2019 के बीच जेल में सजा काटी है।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि नारकोटिक्स सेल पिछले काफी दिनों से बरेली और बदायूं से हेरोइन का धंधा करने वालों पर नजर रखे हुए थी। जांच के दौरान टीम को पता चला कि हत्या की सजा काट चुका आरोपी मो। आलम मंडोली जेल के पास आने वाला है। छानबीन के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी को आलम को दबोचकर उसके पास से 550 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसके बाद पुलिस ने उसके साथ सुनील और आशा को भी गिरफ्तार किया। आरोपी आलम आशा से ही हेरोइन लेकर सप्लाई करता था। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़े :

# बर्थडे पर पंकज त्रिपाठी ने दी डिनर पार्टी, दोस्तों को किया इनवाइट, मनोज बाजपेयी ने यूं जताया आभार

# सिद्धार्थ शुक्ला के लिए परिवार ने आज शाम 5 बजे रखी प्रेयर मीट, ऑनलाइन जुड़ सकते हैं फैंस

# कानपुर में बुखार का कहर, अब तक 18 मौतें; डर के कारण घर छोड़ने लगे लोग

# करौली : मदद के बहाने बदला डेबिट कार्ड, ATM से निकाले 30 हजार रुपए

# सेहत में सुधार के बाद सायरा बानो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, घर में कर रही हैं आराम, इन्होंने दी जानकारी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com